अप्रैल 18, 2026 7:42 अपराह्न | WORLD HERITAGE DAY

printer

दिल्ली: विश्व विरासत दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों को दीं शुभकामनाएं

विश्व विरासत दिवस के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित दिल्ली सरकार के मंत्री परवेश साहिब सिंह और मनजिंदर सिंह सिरसा ने दिल्लीवासियों को शुभकामनाएं दीं। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की समृद्ध और जीवंत विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करती रही है। श्रीमती गुप्ता ने आश्वासन दिया कि उनकी सरकार ऐतिहासिक स्मारकों और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है।
वहीं, श्री सिंह ने कहा कि देश की धरोहरों की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है, क्योंकि यह देश की पहचान और गौरव का आधार हैं।
इसके अलावा, श्री सिरसा ने कहा कि विरासत स्थल केवल स्मारक नहीं, बल्कि भारत की सभ्यता और संस्कृति की जीवंत कहानियां हैं, जिन्हें सुरक्षित रखना और सम्मान देना बेहद जरूरी है।