न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को एतिहासिक अवसर बताया है और भारतीय बाजार के विशाल आकार और क्षमता को रेखांकित किया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश में, श्री लक्सन ने भारत के विश्व के सबसे अधिक आबादी वाले देश और तेजी से बढ़ती उपभोक्ता अर्थव्यवस्था के रूप में उभरने का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि लगभग डेढ़ अरब की आबादी और बढ़ती आय के स्तर के साथ, भारत उच्च गुणवत्ता वाले सामान और सेवाओं की तलाश में एक विशाल और तेजी से समृद्ध होता बाजार प्रस्तुत करता है। उन्होंने कहा कि यह समझौता न्यूजीलैंड के लिए बेहद रोमांचक है क्योंकि इससे रोजगार के अवसर पैदा होंगे, वेतन में वृद्धि होगी और न्यूजीलैंडवासियों को अधिक अवसर मिलेंगे। श्री लक्सन ने इस बात पर जोर दिया कि यह एफटीए न्यूजीलैंड को भारत की आर्थिक प्रगति के साथ निकटता से जुड़ने में सक्षम बनाता है क्योंकि भारत विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक बनने की ओर अग्रसर है। 27 अप्रैल को, भारत और न्यूजीलैंड ने एक ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप दिया, जो उनके द्विपक्षीय संबंधों में एक महत्वपूर्ण क्षण है।
News On AIR | अप्रैल 29, 2026 9:35 अपराह्न
न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने भारत-न्यूजीलैंड एफटीए को ऐतिहासिक अवसर बताया