अप्रैल 14, 2026 8:08 अपराह्न

printer

नई दिल्ली: संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने डाक टिकट प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज नई दिल्ली में एक डाक टिकट प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी का विषय था- एक भारत, श्रेष्ठ भारत: डाक टिकटों के माध्यम से भारत की एकता और लोकतंत्र का उत्सव।

डाक विभाग द्वारा प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय के सहयोग से आयोजित यह तीन दिवसीय प्रदर्शनी शुक्रवार तक चलेगी। प्रदर्शनी में देश की सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक धरोहर को दर्शाने वाले डाक टिकटों का एक चुनिंदा संग्रह प्रस्तुत किया गया है।

श्री सिंधिया ने कहा कि इस अवसर पर संविधान, डॉ. भीमराव आंबेडकर और प्रधानमंत्री संग्रहालय के स्थापना दिवस पर एक विशेष डाक टिकट भी जारी किया गया है। उन्‍होंने कहा कि यह पहल संविधान, बाबासाहेब अंबेडकर और आत्मनिर्भर, सशक्त तथा विकसित भारत के दृष्टिकोण के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती है।