आंध्र प्रदेश में एनडीए गठबंधन की पार्टियों ने संसद में महिला आरक्षण विधेयक को रोके जाने की निंदा करते हुए आज निदादवोलू में एक विरोध रैली का आयोजन किया। रैली के बाद आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इसे देश के साथ विश्वासघात और भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में काला दिन बताया। उन्होंने विपक्षी दलों, विशेषकर कांग्रेस के नेतृत्व वाले दलों पर महिलाओं के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया। श्री नायडू ने कहा कि विपक्षी दलों ने राजनीतिक कारणों से विधेयक को पारित होने से रोका।
News On AIR | अप्रैल 18, 2026 5:53 अपराह्न | Women's Reservation Bill
महिला आरक्षण विधेयक रोके जाने की निंदा करते हुए एनडीए का विरोध प्रदर्शन