अप्रैल 24, 2026 8:31 अपराह्न | NATO

printer

संगठन में सदस्य देशों को निलंबित या निष्कासित करने का कोई प्रावधान नहीं: नाटो

उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन के एक अधिकारी ने कहा है कि संगठन में सदस्य देशों को निलंबित या निष्कासित करने का कोई प्रावधान नहीं है। यह स्पष्टीकरण उन खबरों के बाद आया है जिनमें कहा गया था कि अमरीका, ईरान संघर्ष पर स्पेन के रुख को लेकर उसके खिलाफ कार्रवाई कर सकता है। इससे पहले एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट में एक अमरीकी अधिकारी के हवाले से पेंटागन के एक आंतरिक ईमेल का जिक्र था। इस ईमेल में उन सहयोगी देशों को दंडित करने का प्रस्ताव था जिन्हें ईरान पर अमरीकी और इजरायली हमलों और होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव के बाद वाशिंगटन के अभियान का समर्थन नहीं करने वाला माना जा रहा है।
स्पेन ने इस रिपोर्ट का खंडन किया है। प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ ने किसी भी दंडात्मक कार्रवाई की संभावना को खारिज करते हुए अंतरराष्ट्रीय कानून के दायरे में सहयोगी देशों के साथ सहयोग करने की बात दोहराई है।