अप्रैल 24, 2026 7:14 अपराह्न | National Toll Free Helpline

printer

जनगणना 2027 के लिए राष्ट्रीय टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1855 सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शूरू

भारत के रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त कार्यालय ने बताया है कि जनगणना 2027 के लिए राष्ट्रीय टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1855 सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चालू हो गया है। यह हेल्पलाइन क्षेत्रीय भाषाओं और अंग्रेजी में मकान सूचीकरण और आवास जनगणना संबंधी मार्गदर्शन प्रदान करती है।