नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक संदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई को बधाई देते हुए आगामी कार्यकाल की सफलता की शुभकामनाएं दीं। श्री रियो ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को भी असम में चुनावी जीत पर बधाई दी।
News On AIR | मई 4, 2026 8:46 अपराह्न
नागालैंड के सीएम नेफ्यू रियो ने प. बंगाल विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर भाजपा नेतृत्व को दी बधाई