मई 2, 2026 5:43 अपराह्न

printer

विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह यूएनजीए प्रवासन समीक्षा मंच में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे

विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह, न्यूयॉर्क में चार से आठ मई तक संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा द्वारा आयोजित होने वाले दूसरे अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन समीक्षा मंच के बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। भारत इस बैठक के दौरान भारत के ई-प्रवासन अनुभव पर एक कार्यक्रम का भी अलग से आयोजन करेगा।
 
इस विषय पर पहली बैठक वर्ष 2022 में आयोजित की गई थी जिसमें भारत ने सक्रिय रूप से भाग लिया था और महत्वपूर्ण योगदान दिया था।