पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज नई दिल्ली में दो मौसम पूर्वानुमान साधन का शुभारंभ किया। इनमें ‘देश के विभिन्न भागों के लिए मानसून अग्रिम पूर्वानुमान’ और ‘उत्तर प्रदेश राज्य के लिए उच्च-स्तरीय वर्षा पूर्वानुमान’ शामिल हैं, जिन्हें पायलट सेवा के रूप में शुरू किया गया है।। इससे कृषि, आपदा प्रबंधन और सार्वजनिक सेवाओं जैसे क्षेत्रों को लाभ मिलने की उम्मीद है।
इस अवसर पर डॉ. सिंह ने कहा कि मौसम पूर्वानुमानों में पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-एआई का समावेश हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत में कुल वर्षा का 70 से 80 प्रतिशत हिस्सा अनिश्चित होता है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव डॉ. एम. रविचंद्रन और मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक डॉ. एम. मोहपात्रा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।