मैक्सिको में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सुरक्षा सचिव उमर गार्सिया हार्फुच ने बताया कि देश भर में एक लाख 30 हजार से अधिक सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। यह कदम जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल (सीजेएनजी) के एक प्रमुख नेता और उसके वित्तीय रणनीतिकार की गिरफ्तारी का बाद उठाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि इन गिरफ्तारियों से जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल की गतिविधियों पर असर पड़ा है। साथ ही, किसी भी संभावित हमले को रोकने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं।
News On AIR | अप्रैल 29, 2026 10:31 पूर्वाह्न
सीजेएनजी के नेता की गिरफ्तारी के बाद मैक्सिको में हाई अलर्ट,1.3 लाख से अधिक जवान तैनात