फिलीपींस में, मायोन ज्वालामुखी के फटने के बाद राजधानी मनीला के दक्षिणी क्षेत्र से हजारों लोगों को निकाला गया। प्रशासन ने जनता को ज्वालामुखी के छह किलोमीटर तक के दायरे से दूर रहने की सलाह दी है। ज्वालामुखी विज्ञान संस्थान ने अलर्ट स्तर-3 जारी किया और भूस्खलन तथा लावा बहने की भी चेतावनी दी है।
सामाजिक कल्याण और विकास विभाग के अनुसार करीब डेढ हजार परिवार राहत केंद्रों में रह रहे हैं। अल्बे प्रांत के कई कस्बों में बडी मात्रा में राख गिरने से यातायात बाधित हो गया है।