12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के अंतर्गत असम राइफल्स ने मणिपुर के विभिन्न हिस्सों में योग कार्यक्रमों की एक श्रृंखला आयोजित की है।
अर्धसैनिक बल ने कल खुगा में एक योग सत्र आयोजित किया, जिसमें नेक्सजेन डिफेंस अकादमी चुराचंदपुर के लगभग पचास छात्रों के साथ-साथ असम राइफल्स के अधिकारी और सैनिक भी शामिल हुए। सत्र में योग आसन और श्वास व्यायाम शामिल थे।
असम राइफल्स ने आज मणिपुर के तेंगनुपाल जिले के खुदेंगथाबी में योग पर एक जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया। आसपास के गांवों के कुल 26 निवासियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों को योग और स्वस्थ जीवन शैली के लाभों के बारे में जागरूक किया गया।