मई 1, 2026 6:08 अपराह्न | Mahendragiri

printer

नीलगिरी श्रेणी का ‘महेंद्रगिरी’ युद्धपोत नौसेना में शामिल

नीलगिरी श्रेणी के छठे जहाज, प्रोजेक्ट 17ए, महेंद्रगिरी मुंबई में भारतीय नौसेना को सुपुर्द कर दिया गया। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि युद्धपोत डिजाइन और निर्माण में आत्‍मनिर्भरता हासिल करने में यह जहाज एक मील का पत्‍थर है। युद्धपोत डिजाइन ब्यूरो द्वारा तैयार किए गए और मुंबई के युद्धपोत निरीक्षण दल की देख रेख में पी-17ए जहाज स्‍वदेशी पोत डिजाइन, स्‍टील्‍थ, कठिन परिस्थितियों में अपना अस्तित्व बनाए रखने की क्षमता और युद्धक क्षमता में पीढीगत छलांग को दर्शाता है। यह उन्‍नत युद्धपोत नौसैनिक डिजाइन, स्‍टील्‍थ, गोलाबारी करने की क्षमता, स्‍वचालन तथा कठिन परिस्थितियों में अपना अस्तित्व बनाए रखने की क्षमता और युद्धपोत निर्माण में आत्‍मनिर्भरता के सराहनीय प्रतीक को दर्शाता है। पहले पी-17ए नीलगिरी के सौंपे जाने के 17 महीनों से भी कम समय में भारतीय नौसेना को दिया गया पी-17ए महेन्‍द्र गिरी छठा पोत है।