मई 9, 2026 2:10 अपराह्न

printer

मध्‍य प्रदेश: अपने संसदीय क्षेत्र गुना जिले का दौरा करेंगे संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कल अपने संसदीय क्षेत्र मध्‍यप्रदेश के गुना जिले का दौरा करेंगे। इस दौरान वे अडानी सीमेंट संयंत्र की आधारशिला रखेंगे और कई विकास परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे। उनके साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी होंगे।

यह ग्वालियर-चंबल क्षेत्र का पहला सीमेंट संयंत्र होगा। अडानी समूह ने गुना में लगभग 3 हजार 500 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की है। इस कार्यक्रम के दौरान एक विभागीय प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान पात्र लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे तौर पर दिया जाएगा।