मई 2, 2026 2:31 अपराह्न

printer

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने वर्ष 2026-27 के लिए चार संसदीय समितियों का पुनर्गठन किया

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने वर्ष 2026-27 के लिए चार संसदीय समितियों का पुनर्गठन किया है। लोकसभा से भाजपा सांसद, डॉ. संजय जायसवाल को लोकसभा के 30 सदस्यों वाली अनुमान समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। लोकसभा के 15 और राज्यसभा के 7 सदस्यों वाली लोक उपक्रम समिति की अध्यक्षता भाजपा सांसद बैजयंत पांडा करेंगे।

लोकसभा से कांग्रेस सांसद, के.सी. वेणुगोपाल को लोक लेखा समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। इस समिति में लोकसभा के 15 और राज्यसभा के 7 सदस्य शामिल हैं। वहीं, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति की अध्यक्षता लोकसभा में भाजपा सांसद, फग्गन सिंह कुलस्ते करेंगे। इस समिति में लोकसभा के 20 और राज्यसभा के 10 सदस्य शामिल हैं। समितियों का कार्यकाल अगले वर्ष 30 अप्रैल तक रहेगा।