केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में भूमि संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। डिजिटल इंडिया भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम 3.0 की समीक्षा करते हुए श्री चौहान ने कहा कि आधुनिकीकरण के प्रयासों से भूमि संबंधी सेवाओं को पारदर्शी, कुशल और परेशानी मुक्त बनाया जाएगा। इससे नागरिकों और राजस्व अधिकारियों की सुविधा सुनिश्चित की जाएगी। श्री चौहान ने कहा कि प्रस्तावित लैंड स्टैक पहल से भूमि पार्सल का तत्काल और सटीक मूल्यांकन संभव होगा। इससे बैंकों को ऋण स्वीकृति प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने में मदद मिलेगी। बैठक के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 के अंतर्गत जलसंभर विकास घटक की प्रगति की भी समीक्षा की। मंत्री ने प्रबंधन सूचना प्रणाली और भौगोलिक सूचना आधारित प्रणालियों के संयुक्त उपयोग से एकीकृत डिजिटल निगरानी के महत्व पर बल दिया।
News On AIR | मई 8, 2026 6:59 अपराह्न
भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण से सेवाएं होंगी पारदर्शी और परेशानी मुक्त: ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान