अप्रैल 29, 2026 10:19 पूर्वाह्न

printer

अमरीकी संसद में किंग चार्ल्स तृतीय का संबोधन, वैश्विक अस्थिरता पर मिलकर काम करने की अपील की

ब्रिटेन के राजा किंग चार्ल्स तृतीय ने अमरीका और ब्रिटेन के बीच साझेदारी को और मजबूत करने का आह्वान किया है। अमरीकी संसद के संयुक्‍त सत्र को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि वैश्विक अस्थिरता और बढ़ते संघर्षों के बीच दोनों देशों को मिलकर काम करना होगा। उन्‍होंने कहा कि यूरोप से लेकर मध्‍यपूर्व तक चल रहे संघर्षों के कारण दोनों देशों को मुश्किल हालात का सामना करना पड़ रहा है।
 
उन्होंने कैपिटल के पास हुई हालिया हिंसक घटना का भी जिक्र किया और कहा कि हिंसा की ऐसी घटनाएं कभी सफल नहीं होंगी और लोकतंत्र की रक्षा के लिए दोनों देश प्रतिबद्ध है। उन्‍होंने यह भी कहा कि अमरीका-ब्रिटेन के रिश्‍ते साझा लोकतांत्रिक मूल्‍यों पर आधारित हैं। बदलते सुरक्षा खतरों को देखते हुए ब्रिटेन रक्षा खर्च में निरंतर वृद्धि कर रहा है और दोनों देशों के बीच सैन्य और खुफिया सहयोग भी मजबूत है। 
 
यह संबोधन ऐसे समय में आया है जब अमरीका अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है।