केन्या में मूसलाधार बारिश के कारण कई क्षेत्रों में आई बाढ़ और भू-स्खलन से दस लोगों की मौत हो गई। भू-स्खलन से एल्गेयो माराक्वेट काउंटी के कुछ हिस्से भी प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों के अनुसार क्वाले काउंटी और किटुई काउंटी में दो पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
News On AIR | मई 2, 2026 5:54 अपराह्न
केन्या में मूसलाधार बारिश के कारण 10 लोगों की मौत