जम्मू-कश्मीर में जनगणना-2027 के तहत अधिकारियों के घर घर जाकर जनगणना से पहले, नागरिक 17 से 31 मई तक अपने घरों का विवरण ऑनलाइन जमा करा सकेंगे। जनगणना संचालन निदेशक और जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख के मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि जनगणना के पहले चरण के लिए नागरिक 17 से 31 मई के बीच स्वयं अपने घर का विवरण ऑनलाइन भर सकते हैं। जनगणना 2027 के तहत, घरों की सूची बनाने का कार्य 1 से 30 जून के बीच किया जाएगा। जनगणना का दूसरा चरण – जनसंख्या गणना – बर्फीले क्षेत्रों में सितंबर 2026 में और गैर-बर्फीले क्षेत्रों में फरवरी 2027 में आयोजित किया जाएगा। जनगणना 2027 जम्मू-कश्मीर में अगले चुनावी परिसीमन और पहली बार सभी आरक्षित श्रेणियों की जनसंख्या की जानकारी की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।
News On AIR | मई 5, 2026 9:05 पूर्वाह्न
जम्मू-कश्मीर: जनगणना-2027 से पहले नागरिक अपने घर का विवरण ऑनलाइन जमा कर सकेंगे