मई 12, 2026 8:59 पूर्वाह्न

printer

जम्मू-कश्मीर में रैपिडो बाइक कैब सर्विस पर प्रतिबंध

जम्मू-कश्मीर में बाइक और कैब सेवा प्रदाता रैपिडो पर आवश्यक अनुमति के बिना परिचालन के आरोप में प्रतिबंध लगा दिया गया है। जम्मू के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी जसमीत सिंह ने परिपत्र जारी करते हुए कहा कि कंपनी बिना एग्रीगेटर प्रमाणपत्र के काम कर रही थी। सोशल मीडिया पोस्ट में, विशेष परिवहन आयुक्त पॉल महाजन ने कहा कि कंपनी की सेवाओं के संबंध में कई शिकायतें मिली थीं। किसी भी एग्रीगेटर कंपनी के लिये क्षेत्र में संचालन शुरू करने से पहले परिवहन आयुक्त कार्यालय में पंजीकरण कराना और आवश्यक अनुमोदन प्राप्त करना आवश्यक है।