मई 13, 2026 9:35 पूर्वाह्न

printer

जम्मू-कश्मीर में सेना ने एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम की, एक आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर में, सेना ने कल पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास कृष्णा घाटी सेक्टर में एक आतंकवादी को मार गिराया। हमारे संवाददाता के अनुसार, सेना को मिली सूचनाओं के बाद शाम करीब 4 बजे कृष्णा घाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के अंदर संदिग्ध गतिविधि देखी गयी। इस पर सैनिकों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया।