भारत में इस्राएल के राजदूत रूवेन अज़ार ने कहा है कि इस्राएल, अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प की ईरान संबंधी 15 सूत्री योजना से पूरी तरह संतुष्ट है। रूवेन अज़ार ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि इससे कूटनीति प्रयासों को एक और मौका मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि ईरान की सरकार अंततः इस अवसर का फायदा उठाकर 15 सूत्री योजना लागू करने में सहयोग करेगी। राजदूत ने कहा कि इस्राएल, भारत के साथ अपने द्विपक्षीय संबंधों से बेहद खुश है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हाल की इस्राएल यात्रा से अच्छे परिणाम मिले हैं। इस दौरान रक्षा, वित्त, अवसंरचना, उभरती प्रौद्योगिकियों और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में कई समझौते हुए।
News On AIR | अप्रैल 9, 2026 8:03 अपराह्न | plan on Iran
इस्राएल, अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प की ईरान संबंधी 15 सूत्री योजना से पूरी तरह संतुष्ट: भारत में इस्राएल के राजदूत रूवेन अज़ार