इस्राएल ने कल आतंकी गुट हिज़बुल्लाह की बड़ी सुरंग को उड़ा दिया। इस्राएल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोशल मीडिया पोस्ट में यह जानकारी दी।
इस्राएल रक्षा बल (आईडीएफ) ने हिज़बुल्लाह के बुनियादी ढ़ांचे को ध्वस्त करते हुए कई आतंकियों को मार गिराया। आईडीएफ ने बताया कि लगभग एक दशक में बनी हिज़बुल्लाह की सुरंगों को नष्ट कर दिया गया। दक्षिणी लेबनान के क़ांतारा में आईडीएफ ने लेबनान में अब तक के सबसे महत्वपूर्ण भूमिगत मार्ग का पता लगाया। ये सुरंग लगभग दो किलोमीटर लंबी थी। इसे जमीन के 25 मीटर नीचे बनाया गया था। ये सुरंग ईरान की सहायता से बनाई गई थी। आईडीएफ ने इसे लगभग साढ़े चार सौ टन विस्फोटकों की सहायता से नष्ट किया।