ईरान की राजधानी तेहरान में कल रात कई हवाई हमले हुए। इन हमलों में 13 लोगों के मारे जाने की खबर है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हवाई हमलों में किसे निशाना बनाया गया। इज़राइल ने भी कल रात एक मिसाइल अलर्ट जारी किया। दुबई में दो अलर्ट जारी किये गए और वायु रक्षा प्रणाली सक्रिय की गई। कुवैत ने भी कल रात कई बार अपनी वायु रक्षा प्रणालियों को सक्रिय किया। ईरान के दैनिक अखबार ने शियाओं के पावन स्थल क़ोम में आवासीय क्षेत्र पर हमले में पांच लोगों की मौत होने खबर दी है ।
News On AIR | अप्रैल 6, 2026 10:16 पूर्वाह्न
ईरान की राजधानी तेहरान में कई हवाई हमले