मई 4, 2026 4:29 अपराह्न

printer

ईरान ने दी अमरीका को चेतावनी- होर्मुज में न करे प्रवेश, बलपूर्वक दिया जाएगा जवाब

ईरान ने अमरीका को होर्मुज जलडमरूमध्य में प्रवेश न करने की चेतावनी दी है और कहा है कि इस क्षेत्र में प्रवेश करने के किसी भी प्रयास का बलपूर्वक जवाब दिया जाएगा। ईरान के खातम अल-अम्बिया केंद्रीय मुख्यालय ने एक बयान में कहा है कि किसी भी विदेशी सशस्त्र बल, विशेषकर अमरीकी सैनिकों को, इस महत्वपूर्ण जलमार्ग के पास आने पर निशाना बनाया जाएगा।

ईरानी सेना ने कहा है कि जलडमरूमध्य की सुरक्षा ईरान के नियंत्रण में है और जहाजों के सुरक्षित आवागमन के लिए उसकी सेना के साथ समन्वय आवश्यक है। यह चेतावनी अमरीका द्वारा आज से जलमार्ग में फंसे जहाजों की सहायता के लिए अभियान शुरू करने की घोषणा के बाद दी गई है।