अमरीका द्वारा ओमान की खाड़ी और समुद्री मार्गों पर लगायी गई नाकाबंदी के कारण ईरान को तेल राजस्व में लगभग 4 अरब 80 करोड़ डॉलर का नुकसान हो रहा है। यह दावा पेंटागन के हवाले से एक्सियोस की एक रिपोर्ट में की गई है।
अमरीकी रक्षा विभाग के सहायक सचिव सीन पार्नेल ने कहा कि यह अभियान ईरान पर लगातार आर्थिक दबाव बनाए रखने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। प्रतिबंधित ईरानी जहाजों को निशाना बनाकर की गई कार्रवाई से होर्मुज जलडमरूमध्य के पास बढ़ते तनाव के बीच ईरान के ऊर्जा निर्यात में कमी आई है।