आईपीएल में डेल्ही कैपिटल के गेंदबाज लुंगी नगिडि को कल नई दिल्ली में पंजाब किंग्स के साथ मैच के दौरान सिर में चोट लगने से घायल होने के बाद एम्बुलेंस में पूसा रोड़ स्थित मैक्स अस्पताल ले जाया गया। नगिडि की हालत स्थिर बनी हुई है। नगिडि को चोट उस समय लगी जब वे कप्तान अक्षर पटेल की गेंद पर कैच लेने का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने गेंद का गलत अनुमान लगाया और वे पीठ के बल नीचे गिरे और उनके सिर में चोट आ गई।
News On AIR | अप्रैल 26, 2026 9:10 पूर्वाह्न
आईपीएल: अस्पताल में भर्ती डेल्ही कैपिटल के गेंदबाज लुंगी नगिडि की हालत स्थिर