अप्रैल 20, 2026 1:49 अपराह्न

printer

अवसंरचना वह नींव है जिस पर आधुनिक देश बने हैं: राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि अवसंरचना वह नींव है जिस पर आधुनिक देश बने हैं। उन्‍होंने कहा कि मजबूत बुनियादी ढांचा लॉजिस्टिक लागत कम करता है, व्‍यापार को मजबूती देता है, निवेश आकर्षित करता है तथा उत्‍पादकता बढ़ाता है। रेलवे और राजमार्गों का उल्‍लेख करते हुए राष्‍ट्रपति ने कहा कि परिवहन के  यह माध्‍यम देश के दूरस्‍थ क्षेत्रों में सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए अपार संभावनाएं खोलते हैं।

उन्‍होंने कहा कि ये केवल परिवहन के माध्‍यम नहीं हैं बल्कि आर्थिक विस्‍तार, सामाजिक समावेश और राष्‍ट्रीय एकजुटता के साधन भी हैं। राष्‍ट्रपति ने यह बात आज राष्‍ट्रपति भवन में भारतीय रेलवे के परिवीक्षाधीन अधिकारी और केंद्रीय अभियांत्रिकी सेवा सड़क के सहायक कार्यकारी अभियंताओं के साथ बातचीत के दौरान कही।