सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव चंचल कुमार ने आज पटना में बिहार और झारखंड के विभिन्न मीडिया संस्थानों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में पत्र सूचना कार्यालय, केंद्रीय संचार ब्यूरो, आकाशवाणी और दूरदर्शन के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक के दौरान श्री कुमार ने सभी मीडिया संस्थानों को बेहतर समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी मीडिया संस्थानों को डिजिटल मीडिया प्रौद्योगिकी का अधिकतम उपयोग करके अपनी क्षमताओं को बढ़ाना चाहिए।
News On AIR | मई 2, 2026 4:06 अपराह्न
सूचना एवं प्रसारण सचिव ने बिहार-झारखंड के मीडिया संस्थानों के साथ की बैठक