1 मई को समाप्त हुए सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 7.7 अरब डॉलर से घटकर 690 अरब अमरीकी डॉलर हो गया। भारतीय रिज़र्व बैंक के अनुसार स्वर्ण भंडार 5 अरब डॉलर घटकर 115 अरब डॉलर हो गया। भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां भी इस सप्ताह में 2.7 अरब डॉलर घटकर 551 अरब डॉलर हो गईं। वहीं, विशेष आहरण अधिकार 15 मिलियन डॉलर बढ़कर 18.78 अरब अमरकी डॉलर हो गए। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास भारत की आरक्षित स्थिति भी 8 मिलियन डॉलर बढ़कर 4.86 अरब डॉलर हो गई।
News On AIR | मई 8, 2026 7:36 अपराह्न
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 7.7 अरब डॉलर से घटकर 690 अरब डॉलर हुआ