मई 2, 2026 6:42 अपराह्न

printer

पश्चिम एशिया में सभी भारतीय ध्वज वाले जहाज और नाविक सुरक्षित, 24 घंटे में कोई घटना नहीं

सरकार ने कहा है कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच, घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की शत-प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।
 
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बताया कि कल ऑनलाइन एलपीजी सिलेंडर बुकिंग में 99 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि ओटीपी आधारित डिलीवरी 94 प्रतिशत से अधिक हो गई है।
 
एलपीजी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए कल देशभर में 1,700 से अधिक छापे मारे गए।
 
पत्‍तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने कहा है कि पश्चिम एशिया में मौजूद सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं और पिछले 24 घंटों में भारतीय ध्वज वाले जहाजों से जुड़ी कोई घटना सामने नहीं आई है। मंत्रालय ने पिछले 24 घंटों में खाड़ी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से 30 नाविकों की सुरक्षित स्वदेश वापसी भी सुनिश्चित की।