भारत और वियतनाम ने आज उभरती प्रौद्योगिकियों, नवाचार, अनुसंधान और स्टार्टअप में सहयोग और प्रगाढ करने पर चर्चा की। विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने आज नई दिल्ली में वियतनाम के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री वू हाई क्वान के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इस दौरान, दोनों पक्षों ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, साइबर सुरक्षा ढांचे, नवाचार और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण पर विचार-विमर्श किया। डॉ. सिंह ने कहा कि पिछले एक दशक में दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई गति मिली है।
News On AIR | मई 7, 2026 6:13 अपराह्न
भारत-वियतनाम के बीच उभरती प्रौद्योगिकी, नवाचार और स्टार्टअप सहयोग पर चर्चा