मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 18, 2025 9:29 अपराह्न

printer

देश अंतरिक्ष में अगला मील का पत्‍थर स्‍थापित करने के लिए तैयारः डॉ0 जितेन्द्र सिंह

भारत अपनी अंतरिक्ष यात्रा में एक बार फिर इतिहास रचने जा रहा है। अंतरराष्‍ट्रीय अंतरिक्ष मिशन के हिस्‍से के रूप में अगले महीने एक भारतीय अंतरिक्ष यात्री अंतरराष्‍ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र- आईएसएस के लिए उड़ान भरेंगे। भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैपटन शुभांशु शुक्‍ला एक्सियोम अंतरिक्ष मिशन एएक्‍स-4 का हिस्‍सा होंगे।

 

    अंतरिक्ष और परमाणु ऊर्जा राज्‍य मंत्री जि‍तेंद्र सिंह ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि इस मिशन के जरिये अपनी अंतरिक्ष यात्रा में भारत एक नया अध्‍याय लिखने जा रहा है।

 

आगामी महीनों में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन- इसरो की भविष्‍य की महत्‍वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा करने के लिए नई दिल्‍ली में एक उच्‍च स्‍तरीय बैठक के बाद डॉक्‍टर सिंह ने कहा कि देश अंतरिक्ष में अगला मील का पत्‍थर स्‍थापित करने के लिए तैयार है।

 

श्री सिंह ने आगामी मानव अंतरिक्ष उडान और इसरो के कई  महत्‍वपूर्ण मिशनों का भी उल्‍लेख किया। उन्‍होंने कहा कि गगनयान जैसी अंतरराष्‍ट्रीय और रणनीतिक गति की परियोजनाओं के साथ सहयोग अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में एक वैश्विक नेता बनने के प्रति भारत की वचनबद्धता को दर्शाता है।

 

डॉक्‍टर सिंह ने कहा कि ये प्रयास न केवल वैज्ञानिक बल्कि आत्‍मनिर्भर भारत और विकास के दृष्टिकोण के अनुरूप भी है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….