भारत ने जमैका में अपनी प्रमुख आरोग्य मैत्री पोर्टेबल स्वास्थ्य सेवा परियोजना लागू की है, जिससे भारत-कैरिबियाई संबंध और मजबूत होंगे। यह मानवीय सहयोग की कूटनीति के क्षेत्र में, विकासशील देशों के बीच सहयोग का एक नया और प्रभावी उदाहरण है, जो भारत-कैरिबियाई समुदाय- सी.ए.आर.आई.कॉम के व्यापक ढांचे के अंतर्गत आता है।
यह तैनाती, साझेदार देशों को त्वरित और प्रौद्योगिकी-आधारित चिकित्सा सहायता प्रदान करने में भारत सरकार के बढ़ते प्रभाव को दर्शाती है। यह पहल राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय द्वारा निर्देशित और विदेश मंत्रालय के साथ घनिष्ठ समन्वय में लागू की गई है।
यह रणनीतिक कदम सी.ए.आर.आई.कॉम देशों तक भारत की व्यापक पहुंच के हिस्से के रूप में देखा जा रहा है, जहां स्वास्थ्य, आपदा राहत और क्षमता निर्माण प्रमुख स्तंभ हैं।