दिसम्बर 29, 2024 6:00 अपराह्न | NATO | Russia | US

printer

यदि मिसाइल हमला किया गया तो अमरीका और नाटो को जवाबी सैन्‍य कार्रवाई का सामना करना होगा: विदेश मंत्री, रूस

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि यदि मिसाइल हमला किया गया तो अमरीका और उत्तर अटलांटिक संधि संगठन नाटो को जवाबी सैन्‍य कार्रवाई का सामना करना होगा। श्री लावरोव ने सरकारी समाचार समिति रिया नोवोस्‍ती के साथ एक साक्षात्‍कार में कहा कि रूस किसी भी परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार है। उन्‍होंने कहा कि रूस के लिए बाधाएं पैदा करने वालों को तीखे विरोध का सामना करना पडेगा। उन्‍होंने कहा कि रूस की रूचि संघर्ष खत्‍म करने में है। उन्‍होंने कहा कि सुरक्षा के मुख्‍य कारणों का समाधान किया जाना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि नाटो का पूर्व की ओर विस्‍तार यूक्रेन संकट का मुख्‍य कारण है।