अप्रैल 2, 2026 8:28 अपराह्न

views 63

अमरीका ने नेब्रास्का राज्य में दिवाली उत्सव को मान्यता देने वाली प्रस्ताव को पारित किया

अमरीका ने नेब्रास्का राज्य में भारतीय त्‍योहार दिवाली को मान्यता देते हुए एक राज्य विधानमंडलीय प्रस्ताव को औपचारिक रूप से पारित कर दिया है। राज्य सीनेटर जॉन फ्रेडरिकसन द्वारा प्रस्तुत इस प्रस्ताव में दिवाली को भारतीय परंपरा के सबसे बड़े और व्यापक रूप से मनाए जाने वाले त्योहारों में से एक के रूप में स्वीकार किया गया है। यह त्योहार समुदायों को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और राज्य के सांस्कृतिक और सामाजिक परिदृश्य में नेब्रास्का के भारतीय समुदाय के योगदान को उजागर करता है। सिएटल स्थि...

जनवरी 11, 2026 9:05 अपराह्न

views 189

अगर अमरीका ईरान पर हमला करता है तो वह अमरीकी और इस्राइल को निशाना बनाएगा: ईरानी संसद के अध्यक्ष

ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकर कलीबाफ ने चेतावनी दी है कि अगर अमरीका ईरान पर हमला करता है तो वह अमरीकी सेना और इस्राइल को निशाना बनाएगा। इस बीच, अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने बढ़ते राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शनों को दबाने पर ईरान पर हमला करने की एक बार फिर धमकी दी है। वहीं, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने देश में बड़े पैमाने पर हो रहे विरोध प्रदर्शनों के पीछे अमरीकी प्रशासन का हाथ होने का आरोप लगाया है।   प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा में अब तक मरने वालों की संख्या बढ़क...

जनवरी 11, 2026 8:34 अपराह्न

views 54

अमरीका: राष्ट्रपति ट्रंप ने हवाना को वेनेजुएला से तेल या धन नहीं मिलने की कड़ी चेतावनी दी

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हवाना को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि क्यूबा को अब वेनेजुएला से तेल या धन नहीं मिलेगा। श्री ट्रम्‍प ने उसके नेताओं को देर होने से पहले ही वाशिंगटन के साथ समझौता करने को कहा। वेनेजुएला लंबे समय से क्यूबा का मुख्य तेल आपूर्तिकर्ता रहा है, लेकिन अमरीका ने सैन्य अभियान के बाद प्रतिबंधों को कड़ा कर दिया है और वहां के तेल की खेप को जब्त कर लिया है।     अमरीकी खुफिया एजेंसी ने कहा है कि क्यूबा की अर्थव्यवस्था भारी दबाव में है। कृषि और पर्यटन ब्लैकआउट, प्रतिबंध औ...

जनवरी 11, 2026 7:36 अपराह्न

views 62

अमरीका: मिनियापोलिस में एक महिला की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद व्यापक विरोध प्रदर्शन

अमरीका के मिनियापोलिस में अमरीकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन-आईसीई के एक एजेंट द्वारा एक महिला की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद व्यापक विरोध प्रदर्शन हुए। बुधवार को एक आव्रजन अभियान के दौरान 37 वर्षीय रेनी निकोल गुड की गोली मारकर हत्‍या के बाद मिनियापोलिस, सिएटल, न्यूयॉर्क, ऑस्टिन और लॉस एंजिल्स में प्रदर्शन शुरू हो गए। हजारों लोग "आईसीई आउट फॉर गुड" के नारे लगाते हुए रैलियों में शामिल हुए। उन्‍होंने जवाबदेही और आक्रामक आव्रजन प्रवर्तन को समाप्त करने का आह्वान किया। अधिकारियों ने कहा कि इस ...

जनवरी 11, 2026 5:26 अपराह्न

views 74

अमरीका ने सीरिया के विभिन्‍न हिस्‍सों में इस्लामिक स्टेट (ISIS) के ठिकानों पर जवाबी हमले किए

अमरीका ने सीरिया के विभिन्‍न हिस्‍सों में इस्लामिक स्टेट-आई.एस.आई.एस के ठिकानों पर जवाबी हमले किए हैं। ये हमले पिछले महीने पल्मायरा में हुए आई.एस.आई.एस के हमले के जवाब में किए गये हैं, जिसमें दो अमरीकी सैनिक और एक अमरीकी नागरिक मारे गए थे। अमरीका के केंद्रीय कमान ने कहा कि बड़े पैमाने पर ये हमले कल रात अमरीका ने सहयोगी बलों के साथ मिलकर किए और आई.एस के कई ठिकानों को निशाना बनाया। बाद में जॉर्डन की सेना ने भी इन हमलों में भाग लेने की घोषणा की। ट्रंप प्रशासन ने इस हमले को ऑपरेशन हॉकआई स्ट्राइक का ...

दिसम्बर 12, 2025 7:54 पूर्वाह्न

views 110

पाकिस्‍तान के साथ अमरीका की नई सक्रियता से दोनों देशों के बीच सहयोग में बाधा पड़ी है: ओ आर एफ के कार्यकारी निदेशक

ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन के कार्यकारी निदेशक ध्रुव जयशंकर ने कहा है कि अमरीका द्वारा भारत पर उच्च शुल्क दर लगाए जाने और पाकिस्तान के साथ संबंध मजबूत करने की कोशिश से भारत-अमरीका सहयोग में बाधा पड़ी है। उन्होंने यह बात अमरीकी सदन की विदेश मामलों की उप-समिति के समक्ष कही। श्री ध्रुव ने कहा कि भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौता न कर पाने और पाकिस्तान की सेना के साथ नजदीकी से भारत-अमरीका सामरिक साझेदारी पूरी तरह से कार्यरूप न ले पाने का खतरा पैदा हो गया है। फाउंडेशन से जुड़े दक्षिण एशिया मामलों क...

दिसम्बर 11, 2025 5:41 अपराह्न

views 130

अमरीका में गोल्ड कार्ड वीज़ा योजना के अंतर्गत 10 लाख डॉलर के शुल्क पर निवास और नागरिकता का मिलेगा अवसर

राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रम्प ने कल गोल्ड कार्ड वीज़ा योजना की घोषणा की। इसके अंतर्गत विदेशी लोगों को दस लाख डॉलर के शुल्क पर अमरीका में निवास और नागरिकता प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। श्री ट्रम्प ने इसकी घोषणा इस वर्ष की शुरुआत में की थी। कर्मचारियों को प्रायोजित करने वाले व्यवसायों को 20 लाख डॉलर का भुगतान करना होगा, जबकि कर छूट के साथ आने वाले प्लैटिनम संस्करण की लागत 50 लाख डॉलर होगी। डेमोक्रेट्स ने इस योजना की आलोचना करते हुए इसे अमीरों के पक्ष में बताया है। श्री ट्रम्प ने इस योजना का बचाव करते ...

नवम्बर 19, 2025 12:57 अपराह्न

views 59

अमरीका, ताइवान को लगभग 70 करोड़ डॉलर की उन्नत वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का निर्यात करेगा

अमरीका, ताइवान को लगभग 70 करोड़ डॉलर की उन्नत वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का निर्यात करेगा। एक सप्ताह में ताइवान को दिया जाने वाला यह दूसरा हथियार पैकेज है। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में, अब तक केवल ऑस्ट्रेलिया और इंडोनेशिया को ही इस प्रणाली की सुविधा थी। यूक्रेन में रूस के आक्रमण से बचाव के लिए इस्तेमाल की गई राष्‍ट्रीय उन्‍नत सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली-एन.ए.एस.ए.एम.एस, वायु रक्षा क्षमताओं में अग्रणी है।    

नवम्बर 19, 2025 10:44 पूर्वाह्न

views 46

राष्ट्रपति ट्रंप ने सऊदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के सम्मान में व्‍हाइट हाउस में रात्रि भोज का किया आयोजन

राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के सम्मान में व्‍हाइट हाउस में रात्रि भोज का आयोजन किया जिसमें फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो भी मौजूद थे। राष्ट्रपति और क्राउन प्रिंस ने ईस्ट रूम से दोनों देशों के अधिकारियों को संबोधित किया जहां रोनाल्‍डो भी उपस्थित थे। अपने भाषण में ट्रंप ने रोनाल्डो का ज़िक्र किया और कहा कि उन्होंने रोनाल्डो से अपने युवा बेटे को मिलवाया था।    

नवम्बर 17, 2025 7:57 पूर्वाह्न

views 57

अमरीका ने पूर्वी प्रशांत क्षेत्र में कथित तौर पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाली नाव पर किया हमला

अमरीका ने शनिवार को पूर्वी प्रशांत क्षेत्र में कथित तौर पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाली  नाव पर हमला किया। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई। अमरीका दक्षिणी कमान ने बताया कि यह नाव अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में मादक पदार्थ मार्ग पर चल रही थी। खुफिया जानकारी से इसकी तस्करी में संलिप्तता की पुष्टि होने के बाद संयुक्त कार्य बल दक्षिणी स्पीयर ने इसे निशाना बनाया। सितंबर की शुरुआत से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाली नावों पर यह 21वाँ अमरीकी हमला है। इन हमलों में अब तक 80 से अधिक लोग मारे गए हैं। ट्रंप...