गृह मंत्री अमित शाह आज गुजरात में गांधीनगर के महात्मा मंदिर में देश की पहली सेंट्रल बैंक डिजिटल मुद्रा-आधारित सार्वजनिक वितरण प्रणाली का उद्घाटन करेंगे। डिजिटल मुद्रा के लिए गुजरात सरकार की इस पहल का उद्देश्य अनाज वितरण को अधिक पारदर्शी और चूकरहित बनाना है। इस अवसर पर अनाज एटीएम और विशेष पोषण अभियान की शुरूआत भी की जायेगी। इसका लक्ष्य राज्य के खाद्य सुरक्षा नेटवर्क को मजबूत बनाना है।
News On AIR | फ़रवरी 15, 2026 9:04 पूर्वाह्न
गृह मंत्री अमित शाह आज गुजरात में देश की पहली सेंट्रल बैंक डिजिटल मुद्रा-आधारित सार्वजनिक वितरण प्रणाली का उद्घाटन करेंगे