ब्राज़ील के पूर्वोत्तर में, भारी वर्षा से छह लोगों की मृत्यु हो गई है और हजारों लोग विस्थापित हो गए हैं। दो दिन की वर्षा में, पेर्नंबुको में बाढ़ और भूस्खलन से चार लोगों की मौत हो गई। पड़ोसी राज्य पैराइबा में दो लोगों की मृत्यु हुई है और लगभग डेढ़ हज़ार परिवार विस्थापित हैं। अधिकारियों ने आपात अलर्ट जारी किए हैं और वर्षा कम होने के बावजूद सतर्कता बनाए रखने की सलाह दी है।
News On AIR | मई 3, 2026 1:44 अपराह्न
ब्राज़ील के पूर्वोत्तर में भारी वर्षा से छह लोगों की मौत, हजारों लोग विस्थापित