मौसम विभाग ने आज तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराइक्काल, केरलम, माहे और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में गरज और बिजली के साथ भारी वर्षा का अनुमान जताया है। विभाग ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और मराठवाड़ा में भी बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की है।
नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और उत्तर प्रदेश में भी बिजली गरजने और तेज हवाएं चलने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, असम, मेघालय, तटीय कर्नाटक, पूर्वी राजस्थान और गंगा के तरायी क्षेत्र पश्चिम बंगाल में भी ऐसी ही स्थिति रहने का अनुमान है। वहीं, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना, उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश में भी समान स्थिति बनी रह सकती है।