अप्रैल 28, 2026 8:29 पूर्वाह्न

printer

स्वास्थ्य मंत्रालय ने 4 से 10 मई तक देशभर में अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाने की घोषणा की

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने अगले महीने की 4 से 10 तारीख तक राष्ट्रव्यापी अग्नि सुरक्षा सप्ताह 2026 मनाने की घोषणा की है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को लिखे पत्र में कहा है कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य देश भर के स्वास्थ्य सेवा केंद्रों में अग्नि रोकथाम और सुरक्षा उपायों को मज़बूत करना होगा। इस वर्ष अग्नि सुरक्षा सप्ताह का विषय सुरक्षित स्कूल, सुरक्षित अस्पताल और अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज – अग्नि रोकथाम के लिए एकजुट रहेगा। अभियान का लक्ष्य स्वास्थ्य कर्मियों, विद्यार्थियों और आम जनता के बीच जागरूकता बढ़ाना, नियमों का पालन सुनिश्चित करना और सुरक्षा की संस्कृति को बढ़ावा देना है।