एकीकृत रक्षा स्टाफ मुख्यालय ने आज अपना 25वां स्थापना दिवस मनाया। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि एकीकृत रक्षा स्टाफ मुख्यालय ने नए संयुक्त सैन्य ढाँचों के निर्माण में सहयोग दिया है। साथ ही एकीकृत सैन्य-स्तरीय तंत्र स्थापित करने के उद्देश्य से की गई पहलों में भी योगदान दिया है। मंत्रालय ने आगे कहा कि इस सेवा ने साइबर, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और अंतरिक्ष जैसे उभरते क्षेत्रों में देश की तैयारियों को आगे बढ़ाया है।
एक सोशल मीडिया पोस्ट में, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि एकीकृत रक्षा स्टाफ रक्षा योजना के साथ परिचालन सामंजस्य और रक्षा नियोजन देश की मजबूती को परिलक्षित करता है। उन्होंने कहा कि यह सशस्त्र बलों और उच्च रक्षा प्रबंधन के बीच एक सेतु का काम कर रहा है।
उन्होंने कहा कि तीनों सेनाओं की संरचनाओं को सुव्यवस्थित करने, संयुक्त सिद्धांतों को बढ़ावा देने और साझेदार देशों के साथ सहयोग को मजबूत करने में इसके योगदान ने उभरती सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए तैयारियों को बढ़ाया है।