अप्रैल 28, 2026 1:45 अपराह्न

printer

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के चुनावों से पहले अतिरिक्त मतदाता सूची जारी की

निर्वाचन आयोग ने सर्वोच्‍च न्‍यायालय के निर्देशानुसार पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान से पहले एक बार फिर अतिरिक्‍त मतदाता सूची जारी की है। अधिकरण को सौंपे गए आवेदनों का निपटान करने के बाद अद्यतित सूची में एक हजार 468 मतदाताओं को शामिल किया गया है जबकि छह नाम हटा दिये गए हैं।

राज्‍य में दूसरे चरण के अंतर्गत कल सात जिलों की 142 सीटों के लिए मतदान होना है। आयोग ने कहा है कि पूरक सूची में शामिल किए गए लोगों को वोट डालने का अधिकार होगा। पहले चरण के मतदान से पहले भी न्‍यायालय के आदेश के अनुसार अतिरिक्‍त मतदाता सूची जारी की गई थी। इसमें पहले चरण के लिए 139 मतदाताओं को शामिल किया गया था।