मई 12, 2026 2:21 अपराह्न

printer

सरकार ने श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा कवरेज बढ़ाया, उद्योगों पर अनुपालन बोझ कम किया: श्रम मंत्री

श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि सरकार ने श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा कवरेज का विस्तार करने के साथ-साथ देश के उद्योगों पर अनुपालन का बोझ कम करने की दिशा में काम किया है। श्री मांडविया ने नई दिल्ली में आयोजित सीआईआई वार्षिक व्यापार शिखर सम्मेलन 2026 में “अगली पीढ़ी के श्रम सुधार उद्योग विकास और रोजगार सृजन को गति देना” विषय पर संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा कवरेज एक दशक पहले 29 करोड़ लोगों से बढ़कर वर्तमान में 94 करोड़ हो गया है। नए श्रम संहिता पर प्रकाश डालते हुए श्री मांडविया ने कहा कि ये सुधार श्रम-केंद्रित और उद्योग-केंद्रित दोनों हैं। उन्होंने कहा कि सरकार गरीब-समर्थक, किसान-समर्थक और उद्योग-हितैषी होने के लिए प्रतिबद्ध है और उन्होंने उद्योग और श्रम को एक साझा भविष्य की ओर मिलकर आगे बढ़ने की आवश्यकता पर बल दिया।