मई 7, 2026 10:14 पूर्वाह्न

printer

सरकार किसानों और निर्यातकों की सभी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

 केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सरकार किसानों और निर्यातकों की सभी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।लखनऊ में फल निर्यातकों और अन्य हितधारकों के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि ‘फ्रूट होराइजन 2026’ कार्यक्रम का उद्देश्य देश में फलों के उत्पादन, गुणवत्ता सुधार, प्रसंस्करण और निर्यात को बढ़ावा देना है।

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम किसानों, वैज्ञानिकों, निर्यातकों और अन्य हितधारकों को एक साझा मंच पर लाकर फल क्षेत्र को नई दिशा देने का प्रयास है। केंद्रीय मंत्री आज लखनऊ के रहमानखेड़ा स्थित केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान में ‘फ्रूट होराइजन 2026’ के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही और दिनेश प्रताप सिंह भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में गुणवत्ता सुधार, निर्यात, मूल्य संवर्धन, ज़ीरो रिजेक्शन और एफपीओ, एफपीसी तथा स्वयं सहायता समूहों की भूमिका जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। सरकार का कहना है कि यह आयोजन बागवानी और फल निर्यात क्षेत्र में नई तकनीक, नवाचार और बाजार के नए अवसरों को बढ़ावा देगा।