अप्रैल 20, 2026 10:17 पूर्वाह्न

printer

दार्जिलिंग में वैकल्पिक कोरोनेशन ब्रिज की रद्द बोलियों पर सरकार ने दिया स्पष्टीकरण

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने दार्जिलिंग जिले में वैकल्पिक कोरोनेशन ब्रिज के निर्माण के लिए हाल ही में रद्द बोलियों के मुद्दे पर स्पष्टीकरण दिया है। मंत्रालय ने कहा कि भविष्य के यातायात और रणनीतिक महत्व को ध्यान में रखते हुए, कोरोनेशन ब्रिज की वैकल्पिक परियोजना को पहले प्रस्तावित 4 – लेन राजमार्ग से 6 – लेन राजमार्ग में बदला जा रहा है।

वित्त मंत्रालय की स्थायी समिति की सिफारिश के बाद, सुरक्षित और भविष्य की जरूरत के अनुरूप  पुल के नये सिरे से डिजायन के लिए निविदा स्थगित कर दी गयी है।