मई 2, 2026 1:09 अपराह्न

printer

घाना ने अमरीका द्वारा प्रस्तावित स्वास्थ्य समझौता अस्वीकार किया

घाना ने डेटा गोपनीयता संबंधी चिंताओं के कारण अमरीका द्वारा प्रस्तावित स्वास्थ्य समझौते को अस्वीकार कर दिया है। एक अधिकारी ने बताया कि घाना एक नए समझौते की मांग कर रहा है।

घाना के डेटा संरक्षण आयोग के प्रमुख अर्नोल्ड कावारपुओ ने कहा कि इस प्रस्ताव से अमरीकी संस्थाओं को पर्याप्त सुरक्षा उपायों के बिना संवेदनशील स्वास्थ्य डेटा तक व्यापक पहुंच मिल जाती।

विदेश विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि अमरीका घाना के साथ संबंधों को मजबूत करना चाहता है, लेकिन द्विपक्षीय वार्ताओं का विवरण सार्वजनिक नहीं किया। यह समझौता अमरीका की नई ‘अमरीका फर्स्ट’ वैश्विक स्वास्थ्य नीति के तहत 30 से अधिक अफ्रीकी देशों के साथ किए गए व्यापक स्वास्थ्य वित्तपोषण समझौतों का हिस्सा था।