अप्रैल 28, 2026 8:24 पूर्वाह्न

printer

इंडोनेशिया के जकार्ता में हुए ट्रेन हादसे में चार लोगों की मौत, दर्जनों घायल

इंडोनेशिया के जकार्ता में बेकासी तिमुर स्टेशन के निकट कल ट्रेन की टक्‍कर में चार लोगों की मृत्‍यु हो गई और दर्जनों लोग घायल हुए हैं। सरकारी स्वामित्व वाली रेलवे ऑपरेटर केरेटा आपी इंडोनेशिया-केएआई ने इस ट्रेन टक्‍कर के लिए क्षमा मांगी है। उन्‍होंने इसे परिचालनगत दुर्घटना बताया है। इस टक्‍कर के कारण इस मार्ग पर रेल सेवाएं भी प्रभावित हुई है तथा कई रेलगाड़ियां रद्द की गई हैं।