मई 7, 2026 7:30 पूर्वाह्न

printer

फैक्ट चेक: प. बंगाल को शराब-मुक्त बनाने संबंधी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही एक तस्वीर को गलत

सरकार ने सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही एक तस्वीर को गलत बताया है। इस तस्वीर में दावा किया गया है कि गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि 30 सितंबर से पश्चिम बंगाल शराब-मुक्त राज्य बन जाएगा। पत्र सूचना काार्यालय की तथ्‍य जांच इकाई ने कहा कि यह तस्वीर नकली है और इसे डिजिटल रूप से एडिट किया गया है। कार्यालय ने कहा कि गृहमंत्री की ओर से ऐसी कोई घोषणा या बयान नहीं दिया गया है। उसने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें।