अप्रैल 28, 2026 5:25 अपराह्न

printer

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने यूएन महासभा अध्यक्ष एनालेना बेरबॉक से नई दिल्ली में की भेंट

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने आज नई दिल्ली में संयुक्तराष्ट्र महासभा की अध्यक्ष एनालेना बेरबॉक से भेंट की। सोशल मीडिया पोस्ट में विदेश मंत्री ने कहा कि उन्होंने यूएन-80 पहल, सतत विकास लक्ष्यों, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रभावों और पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष पर चर्चा की। दोनों पक्षों ने वैश्विक दक्षिण के लिए, बहुपक्षवाद में सुधार पर बल दिया।