निर्वाचन आयोग के सशक्त आईटी प्लेटफॉर्म ईसीआईनेट ने विधानसभा चुनाव और उपचुनाव 2026 के दौरान वास्तविक समय की निगरानी तथा पारदर्शिता बढ़ाने सहित चुनाव प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ईसीआई ने कहा कि ईसीआईनेट ऐप के उपयोग में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और अब तक 10 करोड़ से अधिक डाउनलोड हो चुके हैं। इस ऐप पर 98 करोड़ 30 लाख से अधिक हिट्स दर्ज किए गए हैं और 4 मई को मतगणना के दिन प्रति मिनट औसतन 3 करोड़ हिट्स दर्ज किए गए।
इस ऐप के साइबर सुरक्षा प्रोटोकॉल ने मतगणना के दिन भारत और विदेशों से उत्पन्न 68 लाख से अधिक दुर्भावनापूर्ण हमलों का मुकाबला किया गया, जिन्होंने परिणाम पोर्टल सहित प्रमुख चुनाव प्लेटफार्मों को निशाना बनाया था। ईसीआई ने कहा कि मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए मतगणना के दिन पहली बार क्यूआर कोड आधारित फोटो पहचान पत्र प्रणाली का भी उपयोग किया गया।